SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क पर लगाया था 45 किलो का आईईडी, डिफ्यूज करते ही दूर तक उड़ी मिट्टी

बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क पर लगाया था 45 किलो का आईईडी, डिफ्यूज करते ही दूर तक उड़ी मिट्टी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ा खतरा तैयार किया था। उन्होंने चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर 45 किलो का आईईडी लगाया था। लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया और बड़ा हादसा टल गया।
  • नक्सलियों का बड़ा खतरा, सुरक्षाबलों ने आईईडी को तुरंत डिफ्यूज किया।
  • सुरक्षाबलों की सूझबूझ से बीजापुर में नक्सली हमले की साजिश नाकाम।
  • नक्सलियों ने सड़क पर आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था।

बीजापुर के पालनार कैंप से शुक्रवार सुबह एरिया डॉमिनेशल के लिए निकली सुरक्षाबलों की टीम को नक्सलियों क्षरा लगाया गया 45 किलो का आईईडी मिला। यह आईईडी चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर मिला।

नक्सली इससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम के द्वारा मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दूर तक मिट्टी उड़ी।

naidunia_image

नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा पार्टी के वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किग्रा का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था। आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्वीच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था।

इधर, नारायणपुर में आईईडी धमाके में एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के थाना कोहकामेटा इलाके में के कैंप कुतूल से आईटीबीपी, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए कुतुल और नवीन कैम्प बेड़माकोटी के मध्य रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान कैम्प कुतूल से 1.5 किमी. बेड़माकोटी की ओर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हुआ।

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत सामन्य है। घटना के बाद सुरक्षाबल इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us