SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कार से कुचलने की कोशिश की थी, जिंदा बचे पति को अब सता रहा जान का डर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कार से कुचलने की कोशिश की थी, जिंदा बचे पति को अब सता रहा जान का डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। पिछले दिनों महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कार से कुचलने की कोशिश की थी। घायल पति का अस्पताल में इलाज चला और अब उसे डर सता रहा है कि पत्नी एक बार फिर हमला करवा सकती है।
  • घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज आया था सामने
  • सामान्य दुर्घटना मानकर जांच कर रही पुलिस
  • पति का आरोप- पुलिस धाराएं नहीं बढ़ा रही

 झांसी रोड पर अनिल पाल को कार से कुचलने की कोशिश की घटना को पुलिस सामान्य एक्सीडेंट मान रही है, जबकि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिल दहला देने वाले हैं। अब इस मामले में अनिल को अपनी जान का डर सता रहा है।

अनिल को भी पहले एसएसपी ऑफिस, फिर आईजी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा। अनिल ने कहा कि झांसी रोड थाना पुलिस धारा नहीं बढ़ा रही है। सामान्य एक्सीडेंट की धारा में एफआइआर दर्ज की है। उसे जान का खतरा है। जो धारा लगाई है, उसमें आरोपी मंगल सिंह को थाने से ही जमानत मिल जाएगी।

पुलिस कह रही, वीडियो के आधार पर होगी जांच

  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। अभी उसकी पत्नी के बयान भी लिए जाएंगे। 20 मार्च को अनिल पाल झांसी रोड बस स्टैंड के पास खड़ा था।
  • उसी समय उसकी पत्नी रजनी अपने प्रेमी मंगल सिंह के साथ कार से आई। वह कार से उतरी फिर प्रेमी मंगल सिंह ने अनिल को कार से रौंद डाला। अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी के इशारे पर ही कार से कुचलकर हत्या की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
  • इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है- पहली नजर में वीडियो में देखने पर लग रहा है कि अनिल रोकने की कोशिश कर रहा है। हालांकि टक्कर मारी गई है। अभी जांच के बाद इस मामले में धारा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us