SUBSCRIBE NOW

Home » जीवन शैली » तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ… नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो

तुम जैसा रखोगे वैसे रहूंगी, बस घर आ जाओ… नाराज पति को मनाने के लिए पत्नी ने बनाया इमोशनल वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    सास-बहू के विवाद के बाद पति के साथ अनबन के कारण पत्नी ने अपना हाथ काट लिया। इसके बाद वह पति को मनाने के लिए वीडियो बनाकर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों को मिलवाकर उनका विवाद सुलझाया। अब दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
  • सास-बहू विवाद में पत्नी ने हाथ काट लिया।
  • पति ने पत्नी ने नाराज होकर घर छोड़ दिया।
  • पुलिस ने पति को ढूंढकर पत्नी से मिलवाया।

 सास-बहू के विवाद में बहू ने नाराज हो गई। पति ने भी मां का ही साथ दिया, तो पत्नी ने आक्रोशित होकर अपना हाथ काट लिया। इससे पति घबराकर घर छोड़कर भाग गया। पत्नी ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई।

उसने पति को मनाने के लिए एक मिन्नतों भरा वीडियो बनाया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। पुलिस ने भी पत्नी की पीड़ा को गंभीरता से लिया। उसके पति को ढूंढकर दोनों को मिलवा दिया। अब दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं।मामला पदम नगर थाना क्षेत्र का है। खंडवा के पदम नगर थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला निजी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। पति कारपेंटर का काम करता हैं। उनकी लव मैरिज हुई है।

ये है पत्नी की मिन्नतें, बोली-अब कभी हाथ नहीं काटूंगी

वीडियो में युवती घर छोड़कर गए पति से मिन्नतें करते हुए दिखाई दे रही है। वह अपने पति से बोल रही है कि अब मैं कभी हाथ नहीं काटूंगी, कुछ भी ऐसी हरकत नहीं करूंगी, जिससे तुम्हें दुख पहुंचे। मैं तुम्हारे घरवालों को भी कुछ नहीं बोलूंगी, तुम जहां भी हो वापस आ जाओ। अपन अच्छे से रहेंगे।

मुझे ना तुम्हारे घरवालों से मतलब है, ना मेरे घरवालों से मतलब है। तुम मुझे जहां-जैसे रखोगे, वैसे रह लूंगी। बस तुम घर लौट आओI

मिन्नतों भरा वीडियो पत्नी ने बनाकर पति को मनाने की कोशिश कीI

pic.twitter.com/YrfyfxU7AG

शादी को हो गए सात साल

वीडियो में युवती ने यह भी बताया कि उसकी शादी हो सात साल हो गए हैं। छोटी सी बात को लेकर उनके बीच अनबन हुई और पति घर से चले गया। पुलिस ने अब दोनों काे मिलवा दिया है। दोनों साथ रह रहे हैं।

पति को ढूंढकर पत्नी से मिलवाया

पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सास-बहू के विवाद में पति ने मां का साथ दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन थी। पति को ढूंढ लिया है। दोनों को मिलवा दिया है। दोनों अब साथ रह रहे हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us