SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » साली पर आई गंदी नीयत, साढू की कर दी हत्या… चूड़‍ियों और नेल पॉलिश ने पहनाई हथकड़ी

साली पर आई गंदी नीयत, साढू की कर दी हत्या… चूड़‍ियों और नेल पॉलिश ने पहनाई हथकड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     भोपाल में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के साढ़ू भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपनी साली को हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची थी।
  • भोपाल में साढ़ू भाई ने की थी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • साढू को मारकर उसकी पत्नी को हासिल करना चाहता था वो।
  • CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया।

 गौतम नगर थाना पुलिस ने 13 फरवरी को पीजीबीटी कॉलेज के पास एक बंद कमरे से युवक का शव बरामद किया था। किसी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। अंधे कत्ल की इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या मुंबई में रहने वाले उसके साढ़ू भाई ने की थी।

क्राइम पेट्रोल और भोकाल सीरीज देखकर उसने पूरी साजिश रची थी, लेकिन भोपाल आने पर सिर्फ एक बार अपना मोबाइल फोन चालू करना और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज व हत्याकांड में पुलिस को गुमराह करने के लिए भोपाल से खरीदी गईं महंगी चूड़ियां ही उसके लिए हथकड़ी बन गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us