खैरहा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुकेश कोल और विपिन द्विवेदी के रूप में हुई है। दोनों बोडरी, थाना सिंहपुर के निवासी हैं।
खैरहा थाना क्षेत्र के खन्नध गांव में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेत का अवैध उत्खनन और ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही चालक रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। भागते समय उसने हाइड्रोलिक से रेत गिराई और ट्रैक्टर जंगल में पलट गया। चालक और मालिक मौके से फरार हो गए।
आरोपी कोर्ट में पेश
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अवैध उत्खनन और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।







