SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » महू उपद्रव में चार लोग घायल, वीडियो देख 13 लोगों को हिरासत में लिया… हिंदू जागरण मंच ने किया बंद का आह्वान

महू उपद्रव में चार लोग घायल, वीडियो देख 13 लोगों को हिरासत में लिया… हिंदू जागरण मंच ने किया बंद का आह्वान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   महू में रविवार रात चैपियंस ट्राफी की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पेट्रोल बम फेकें जाने और पथराव की घटना हुई। शहर में रातभर पुलिस फोर्स गश्त करती रही और संवेदनशील इलाकों में बड़े पुलिस अधिकारी भी तैनात रहे। सुबह स्थिति सामान्य रही और रोज की तरह ही बाजार खुले। इधर हिंदू जागरण मंच ने पथराव के विरोध में बंद का आह्वान किया।
  • महू में चैपियंस ट्राफी की जीत के जश्न में हिंसा।
  • शहर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
  • रातभर शहर में गश्त करती रही पुलिस फोर्स।

 मध्य प्रदेश के महू में रविवार रात चैपियंस ट्रॉफी की जीत के जश्न में निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके गए थे। करीब 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले उपद्रव में चार लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो से पहचान कर 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

सुबह स्थिति सामान्य, हिंदू संगठन ने किया बंद का आह्वान

महू में उपद्रव के बाद पूरी रात कलेक्टर और पुलिस अधिकारी संवेदनशील इलाकों में पैदल घूमकर स्थिति को कंट्रोल करने में लगे रहे। सुबह शहर में स्थिति सामान्य रही, बाजार भी खुले। इधर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पथराव के विरोध में आज बाजार बंद का आह्वान किया है।

सेना भी हो गई थी अलर्ट

उपद्रव की सूचना मिलने के बाद महू सैन्य छावनी क्षेत्र में सेना भी अलर्ट हो गई थी। इसके बाद सेना की एक क्विक रिस्पॉन्स टीम विवाद वाले स्थान पर पहुंच गई थी। पुलिस के साथ सेना के जवान भी रात में चौराहों पर तैनात रहे।

naidunia_image

यह है पूरा मामला

रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चैपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पथराव किया गया।

गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके गए। उपद्रवियों ने तीन दुकानों और गाड़‍ियों में भी आग लगा दी थी।

naidunia_image

भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई

रात करीब 10.30 बजे जामा मस्जिद पर जैसे ही भीड़ जमा हुई और विवाद होने लगा। इस दौरान कोतवाली पुलिस पहुंची तो भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई।

naidunia_image

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। साथ ही फायर ब्रिगेड भी अलग-अलग क्षेत्रों में घूमती रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us