SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » SI भर्ती के लिए सात साल की तैयारी, सिलेक्शन के बाद ट्रेनिंग में दौड़ते वक्त हो गई मौत

SI भर्ती के लिए सात साल की तैयारी, सिलेक्शन के बाद ट्रेनिंग में दौड़ते वक्त हो गई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   रायपुर में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनी की मौत हो गई। राजेश कोसरिया नाम के युवक की तबीयत दौड़ते समय बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे।
  • राजेश कोसरिया की एक हफ्ते पहले ही शुरू हुई थी ट्रेनिंग।
  • ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की दौड़ लगाते वक्त बिगड़ी थी तबीयत।
  • मौत के बाद परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है।

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश कोसरिया दौड़ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए श्रेया न्यूज़ के साथ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us