SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 6 हजार किसानों का 110 करोड़ रुपए भुगतान बकाया:समितियों का कमीशन भी नहीं मिला; अब 7 मार्च से करेंगे आंदोलन

6 हजार किसानों का 110 करोड़ रुपए भुगतान बकाया:समितियों का कमीशन भी नहीं मिला; अब 7 मार्च से करेंगे आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    एनसीसीएफ द्वारा खरीफ सीजन की फसलों की खरीदी में देरी से भुगतान किसानों और प्रशासन के लिए समस्या बन गई है। शहडोल में 6,153 किसानों का 109.84 करोड़ रुपया अभी तक नहीं मिला है। साथ ही, खरीदी केंद्रों का 9-10 करोड़ रुपए का कमीशन और खर्च भी बकाया है।

धान खरीदी बंद होने के करीब दो माह बाद भी भुगतान नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर से लेकर भोपाल तक प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

4 मार्च को कलेक्ट्रेट में रबी सीजन के गेहूं खरीदी के लिए प्रशिक्षण रखा गया था। समिति प्रबंधकों ने इस प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि पिछले सीजन की गेहूं खरीदी का कमीशन बकाया है। इस साल की धान खरीदी का एक पैसा भी नहीं मिला है।

लिए प्रशिक्षण रखा गया था। समिति प्रबंधकों ने इस प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि पिछले सीजन की गेहूं खरीदी का कमीशन बकाया है। इस साल की धान खरीदी का एक पैसा भी नहीं मिला है।

ब्यौहारी में समितियों को परिवहन के लिए 55 लाख के बजाय मात्र 14 लाख रुपए दिए गए हैं। कमीशन की राशि से ही केंद्रों में मजदूरों का भुगतान और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस स्थिति के विरोध में किसानों और समिति प्रबंधकों ने 7 मार्च से आंदोलन की घोषणा की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us