SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में शादी में नहीं बुलाया तो बारात रोकी:पड़ोसी ने पुलिस से की मारपीट; आरोपी की पत्नी-बेटी गिरफ्तार

शहडोल में शादी में नहीं बुलाया तो बारात रोकी:पड़ोसी ने पुलिस से की मारपीट; आरोपी की पत्नी-बेटी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खुटहरा गांव में एक व्यक्ति ने शादी में न बुलाए जाने की खुन्नस में बारात को रोक दिया। घटना रविवार रात की है। बताया गया कि रमेश कुशवाहा की बेटी की शादी थी। उनके पड़ोसी मनोज यादव से जमीन विवाद के चलते उन्होंने शादी में नहीं बुलाया। इससे नाराज मनोज यादव डंडा लेकर अपने घर के सामने खड़ा हो गया। उसने दूल्हे की गाड़ी को रोक दिया। बारातियों में दहशत फैल गई और बैंड-बाजा भी बंद हो गया।

बारातियों और ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरक्षक ऋषभ शुक्ला और पायलट भानु प्रताप सिंह को देख मनोज वहां से भाग गया। पुलिस ने बारात को आगे बढ़ाया। इसी दौरान मनोज फिर डंडा लेकर लौटा और आरक्षक ऋषभ शुक्ला पर हमला कर दिया।

आरोपी की पत्नी-बेटी गिरफ्तार

घटना देख गांव के लोग इकट्ठा हो गया और पुलिसकर्मियों को किसी तरीके से आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया, इसके बाद डायल 100 में आरक्षक और पायलट सवार होकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे तो आरोपी मनोज यादव उसके पहले ही घर से फरार हो चुका था, पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर केस दर्ज

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मामले पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपी मनोज यादव उसकी पत्नी-बेटी पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us