SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी… देवास में चार कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, 60 मोबाइल जब्त

शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी… देवास में चार कॉल सेंटर पर पुलिस की रेड, 60 मोबाइल जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   देवास में पुलिस ने चार कॉल सेंटरों पर रेड कार्रवाई की और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को शादी कराने, घुटने का दर्द ठीक करने और शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगा जा रहा था।
  • कॉल सेंटरों के माध्यम से लाखों रुपए की ठगी।
  • यहां से जब्त किए मोबाइल फोन और कंप्यूटर।
  • पुलिस कर रही अन्य कॉल सेंटर की भी जांच।

 मध्य प्रदेश के देवास में एडवाइजरी और अलग-अलग तरह के कॉल सेंटर खोलकर धोखाधड़ी के बड़े रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश। चार कॉल सेंटर के आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया प्रकरण।

इनसे 60 मोबाइल फोन और कंप्यूटर सहित कई गैजेट्स जब्त किए गए हैं। किसी को शादी करवाने के नाम पर, तो किसी को घुटने का दर्द ठीक करवाने के नाम पर ठगा गया।

naidunia_image

कई लोगों को शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपए की चपत लगाई गई है। अन्य सेंटरों की भी जांच जारी है।

naidunia_image

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us