सीमा सिंह शहडोल – ब्यौहारी पुलिस ने रविवार को एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 47 हजार नशीली टैबलेट और 210 नशीली सिरप बरामद की गई हैं। जब्त की गई सामग्री की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है।
ब्यौहारी पुलिस ने रविवार को एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 47 हजार नशीली टैबलेट और 210 नशीली सिरप बरामद की गई हैं। जब्त की गई सामग्री की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है।
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने वार्ड नंबर 14 राम मंदिर मोहल्ले में छापा मारा। आरोपी संजू उर्फ संजीव गुप्ता अपने घर के एक कमरे में नशीली दवाइयों का जखीरा छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान घर के पीछे एक कमरा मिला। कमरे में बड़े-बड़े खाली जार में नशीली दवाइयां पन्नी और बोरियों में बांधकर छिपाई गई थीं। पुलिस की 11 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों को जब्त किया है।







