SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में किसान ने खुद को मारी गोली:पत्नी को बेटों के साथ जाने से रोका; विरोध में कनपटी पर बंदूक रखकर चलाई

शहडोल में किसान ने खुद को मारी गोली:पत्नी को बेटों के साथ जाने से रोका; विरोध में कनपटी पर बंदूक रखकर चलाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –  शहडोल के केशवाही चौकी के ग्राम टेंघा में सिकटा टोला निवासी भवानी शंकर पयाशी (50) ने अपनी देसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय उनके दोनों बेटे, बहू और पत्नी मौजूद थे।

शव के पास जांच करते पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar
शव के पास जांच करते पुलिसकर्मी।

 घटना रात करीब 2 बजे की है। भवानी शंकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। उनके दोनों पुत्र बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। मां के साथ हो रही मारपीट की शिकायत पर दोनों बेटे घर आए थे। वे अपनी मां को अपने साथ ले जाना चाहते थे।

पहले दी बेटे को मारने की धमकी, फिर खुद को किया शूट

भवानी शंकर ने पत्नी को बेटों के साथ जाने से मना किया। उन्होंने कहा कि वह अकेले रह जाएंगे। जब पत्नी बेटों के साथ जाने लगी, तो वह घर से देसी पिस्टल लेकर बाहर आए। पहले उन्होंने बेटों को गोली मारने की धमकी दी। बेटे जानते थे कि पिता उन्हें डरा रहे हैं। जब वे मां को लेकर आंगन तक पहुंचे, तभी भवानी शंकर ने अपनी कनपटी पर बंदूक रखकर गोली चला ली।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल और फिंगर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। मृतक की पत्नी अक्सर बेटों को मारपीट की जानकारी देती रहती थीं।

फिंगर एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि जानकारी हम मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसडीओपी, थाना प्रभारी बुढार, फिंगर एक्सपर्ट और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us