SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » UP Crime: सरेआम शराब के नशे में दारोगा की गंदी हरकत, महिला को पकड़ने का वीडियो वायरल

UP Crime: सरेआम शराब के नशे में दारोगा की गंदी हरकत, महिला को पकड़ने का वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –   उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक शराबी दरोगा का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ सरेआम अश्लील हरकत करते दिख रहा है। एसपी को इस बात की जानकारी हुई, तो दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

 उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराबी दारोगा का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ सरेआम अश्लील हरकत करते दिख रहा है। दारोगा का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।

एसपी को इस बात की जानकारी हुई, तो दारोगा को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

शराब के नशे में कर रहा था पत्नी के साथ छेड़खानी

  • दारोगा की तैनाती पुलिस लाइन में हैं। उसकी एक महीने पहले ही शादी हुई है। पुलिस लाइन के पास यात्री शेड में शराब के नशे में धुत्त होकर दारोगा बैठा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी भी परेशानी की हालत में वहीं मौजूद थी। वह उसको बार-बार पकड़कर अपनी ओर खींच रहा था।
  • वहां मौजूद लोगों ने उसको समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी मानने को तैयार नहीं था। वह इतने नशे में था कि उसके मुंह से निकले शब्द समझ तक नहीं आ रहे थे।
  • पुलिसकर्मी नशे में इतना धुत्त था कि अपनी टोपी तक नहीं संभाल पा रहा था। यात्री शेड के पीछे पड़ी टोपी उठाने के लिए बड़े, तो दारोगा की पत्नी ने वह उठा ली। वह लगातार वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति से कहा रही थी कि इसके बंद कर लें।
  • वीडियो में पुलिसकर्मी कहता है कि वह शराब के नशे में है। उसने कहा कि वह किसी से कोई दुर्व्यवहार नहीं कर रहा है। ऐसे में शराब पानी गलत कैसे हो सकता है। व्यक्ति ने कहा कि तुम वर्दी पहने हो। ऐसे में शराब नहीं पी सकते हैं, तो वह गालियां देना शुरू कर देता है।

naidunia_image

दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने जानकारी दी कि वर्दी में शराब पीकर घूम रहे दारोगा पर विभागीय कार्रवाई की गई है। उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us