सीमा सिंह शहडोल प्रयागराज में जारी महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन है। इससे पहले 24 फरवरी को एकादशी है। माना जा रहा है कि इन दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी। इसको देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है।
संभावना है कि शनिवार से लेकर महाशिवरात्रि तक यात्रियों की भीड़ बनी रह सकती है।
- जरूरत होने पर तत्काल चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
- समय से पहले नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म पर प्रवेश
- स्टेशन के बाहर अस्थाई प्रतीक्षालयों में रोके जाएंगे यात्री महाकुंभ के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब टिकट होने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए जबलपुर जंक्शन के साथ ही कटनी और सतना स्टेशन में तैयारी कर ली गई है।
इस सप्ताहांत से लेकर महाशिवरात्रि तक तीनों रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर वाणिज्य और सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त संख्या में तैनाती होगी। यात्रियों की टिकट का परीक्षण कर, संबंधित समय पर ट्रेन होने पर ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। यह कवायद प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ को बेकाबू होने से रोकने के लिए गया है।







