सीमा सिंह शहडोल मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा हो गया। मांगलिक कार्य से लौट रहे लोगों के लोडिंग ट्रक को डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे के बाद सड़क पर पड़े शव और जमा भीड़HighLights
- जवाहरपुर निवासी रमेश बंसल के लड़के का मंडप था
- भात लेकर वापस लौट रहे थे लोग, तभी हुआ हादसा
- घायल जिला अस्पताल में भर्ती, जवाहरपुर में मातम
ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे 719 पर देहात थाना अंतर्गत जवाहरपुरा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग वाहन 50 मीटर दूर तक घिसटता हुआ चला गया।
हादसे में पति-पत्नी सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। आठ से अधिक लोग घायल हैं। घटना मंगलवार सुबह पांच बजे की है।







