SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ‘मैं जिंदा हूं’, एनकाउंटर में मारे गए बदमाश ने दोस्तों को फोन कर बताया; असलियत जान पुलिस भी चकरा गई…….

‘मैं जिंदा हूं’, एनकाउंटर में मारे गए बदमाश ने दोस्तों को फोन कर बताया; असलियत जान पुलिस भी चकरा गई…….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Rajasthan  . 04 Feb 2025 . Saniya Ansari

रुद्रेश ने सोमवार सुबह खुद अपने एक दोस्त को अपने जिंदा होने की जानकारी दी थी और उस दोस्त ने इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। रुद्रेश के बारे में माना जा रहा था कि पुलिस से घिर जाने के बाद उसने खुद को गोली मार ली थी।
rdx

राजस्थान के कोटा में मृत माना जा रहा 24 वर्षीय एक बदमाश जीवित निकला है और अब भी वह फरार है। उसके बारे में माना जा रहा था कि पुलिस से घिर जाने के बाद उसने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि रुद्रेश उर्फ ​​आरडीएक्स ने रविवार को तब खुद को गोली मार ली थी, जब वह और उसके एक अन्य साथी नया नोहरा स्थित एक घर में छिपे हुए थे तथा पुलिस ने उन्हें घेर लिया था।

जिसे समझा RDX वो TT निकला

DSP लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि मृतक को शवगृह ले जाया गया, जहां सोमवार को उसके परिजनों ने उसकी पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ ​​टीटी के रूप में की, जो एक अन्य कुख्यात अपराधी था। डीएसपी ने बताया कि रुद्रेश ने सोमवार सुबह खुद अपने एक दोस्त को अपने जिंदा होने की जानकारी दी थी तथा उस दोस्त ने इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को दी।

 

पुलिस को ऐसे दिया चकमा

डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस दल के पहुंचने के कुछ मिनट पहले ही रूद्रेश वहां से भाग गया था। शव की पहचान उसके परिवार द्वारा रुद्रेश के रूप में गलत की गई थी, क्योंकि उसका चेहरा क्षत-विक्षत अवस्था में था तथा कमरे में रुद्रेश का कुछ सामान भी मिला था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से तीन हथियार भी बरामद किए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us