SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Delhi Fog: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी में आई गिरावट, एयरपोर्ट ने जारी की सलाह……..

Delhi Fog: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी में आई गिरावट, एयरपोर्ट ने जारी की सलाह……..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 01 Feb 2025 . Saniya Ansari

राजधानी दिल्ली में शनिवार को घना कोहरा देखने को मिला। इस कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के साथ तापमान में भारी गिरावट,  आईजीआई एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी – इंडिया टीवी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में शनिवार की सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। इस दौरान सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य रही। इस कारण राजधानी में विमान और ट्रेनों के परिचालन के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। राजधानी दिल्ली में सुबह 7 बजे 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं समीर ऐप के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 दर्ज किया गया है। बारापुला फ्लाईओवर, इंडिया गेट और दिल्ली-जयपुर हाईवे से ली गई तस्वीर में भी कोहर का असर देखने को मिल रहा है, जिस कारण सड़कों पर दृश्यता कम दिख रही है।

 

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी सलाह

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी अपने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। एक्स पर एक्स पोस्ट में कहा गया, ‘दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है। कैट III का अनुपालन नहीं करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोह है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है।’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

फरवरी में खराब हो सकती है वायु गुणवत्ता

इसने राजधानी में घना कोहरा होने की भविष्यवाणी की गई है। विशेष रूप से दिल्ली में जनवरी का महीना गर्म रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि जनवरी का औसत तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो लंबे समय के औसत 20.1 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा है। दिल्ली के लिए केंद्र की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली न कहा, ‘1 और 3 फरवरी तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहने की संभावना है। इसके बाद के दिनों में यह खराब हो सकती है।’

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us