SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » UP Weather: यूपी में कोहरे की पड़ेगी मार, लखनऊ सहित कई जिले बारिश से भीगेंगे………

UP Weather: यूपी में कोहरे की पड़ेगी मार, लखनऊ सहित कई जिले बारिश से भीगेंगे………

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 31 Jan 2025 . Saniya Ansari

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। हाल के दिनों में दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और यूपी में आगामी दिनों में बारिश का अनुमान है। तापमान में कमी आएगी, जबकि कोहरा रहेगा।
Up News,UP Weather: यूपी में इस दिन से होगी बारिश की शुरुआत, आज कई जिलों  में अत्यधिक घना कोहरा छाने का अलर्ट - change in up weather chances of rain  in state

उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। हाल फिलहाल में दिन में धूप खिलने से प्रदेशवासियों को ठंड से राहत। अभी सिर्फ सुबह और रात की ठंड की है, क्योंकि घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आ जाती है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा।

गुरुवार को लखनऊ में तेज धूप निकलने की वजह से लोग ठंड से बचे रहे। तापमान भी सामान्य से अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में शुक्रवार का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में ठंड रहेगी, क्योंकि शीत लहर चल सकती है।

 

पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी

मैदानी इलाकों अब ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में मौसम फिर बदलने वाला है। कई जिलों में अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान में भारी कमी संभावना है।

 

बार‍िश को लेकर जारी अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से उत्तर प्रदेश में बारिश पड़ना शुरू हो जाएगी। यह सिलसिला पांच फरवरी तक चलेगा। आज उत्तर प्रदेश के कई जिले घने कोहरे की मार को झेलेंगे, जिसमें गोरखपुर, संतकबीरनगर, स‍िद्धार्थनगर, बरेली, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्‍या, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत प्रमुख हैं।

 

आने वाले द‍िनों में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में ठंड कम होती जाएगी, क्योंकि न्यूतम तापमान और अधिकतम तापमान बढ़ जाएगा। दिन और रात में हल्का कोहरा रहेगा। एक फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ जरूर सक्रिय होने वाला है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं।

अयोध्या में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

गुरुवार को अयोध्या जी सबसे ज्यादा ठंडी रहीं। वहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर का 7 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 7.8 डिग्री सेल्सियस व मेरठ का 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us