SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » पंजाब में जानलेवा बना कोहरा, पिकअप वैन ने ट्रक को मारी टक्कर, सड़क पर बिछ गईं लाशें, 9 की मौके पर मौत…….

पंजाब में जानलेवा बना कोहरा, पिकअप वैन ने ट्रक को मारी टक्कर, सड़क पर बिछ गईं लाशें, 9 की मौके पर मौत…….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Punjab . 31 Jan 2025 . Saniya Ansari

घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसा इतना भीषण था कि मौके चीख पुकार मच गई। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
सड़क हादसा

पंजाब के फिरोजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को जिले में कोहरे के बीच एक पिकअप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि पिकअप वैन और ट्रक के बीच ये दुर्घटना गुरुहरसहाय उप-मंडल के गोलू का मौर गांव के पास हुई है।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

गुरुहरसहाय के पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को गुरुहरसहाय, जलालाबाद के नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया और गंभीर रूप से घायलों में से कुछ को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

 

वैन में सवार थे 20 से अधिक लोग

पुलिस ने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर वेटर के रूप में काम करने वाले लोग थे, जो जलालाबाद में एक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि कोहरे के कारण पिकअप वैन चालक ने अपने वाहन पर संतुलन खो दिया और ट्रक में टक्कर मार दी। इस कारण भीषण सड़क हादसा हो गया।

 

पंजाब समेत उत्तर भारत में घना कोहरा

बता दें कि पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा रहता है। इसके चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहती है। वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us