SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » UP: संभल हिंसा के एक और आरोपी सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब तक 73 आरोपियों को भेजा जा चुका जेल

UP: संभल हिंसा के एक और आरोपी सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अब तक 73 आरोपियों को भेजा जा चुका जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 28 Jan 2025 . Saniya Ansari

संभल हिंसा मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Sambhal violence

यूपी के संभल में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों को जेल भेज रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया है।

 

अब तक 73 को भेजा जा चुका जेल

पुलिस अब तक 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी को नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय से गिरफ्तार किया गया है।

 

क्या था पूरा मामला?

संभल की जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर में दावा करते हुए एक याचिका कोर्ट में डाली गई थी। कोर्ट के आदेश पर 19 और 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था। 24 नवंबर को भीड़ उग्र हो गई और पथराव किया था। हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

दरअसल संभल में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में मुगलों के समय की मस्जिद का सर्वेक्षण हो रहा था। इस दौरान कई लोग सर्वेक्षण का विरोध करने आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी झड़प हो गई। इस झड़प में 5 लोगों की मौत हुई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही यूपी की सियासत गरमाई हुई है। अलग-अलग दलों के नेता संभल हिंसा को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि अराजक तत्वों ने पहले से ही इस हिंसा की तैयारी कर रखी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us