SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में भानजे के सीने में तीर मारकर की हत्या:आरोपी मामा फरार, शराब पीने के बाद हुआ था दोनों में विवाद

शहडोल में भानजे के सीने में तीर मारकर की हत्या:आरोपी मामा फरार, शराब पीने के बाद हुआ था दोनों में विवाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल –  शहडोल में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक शख्स ने अपने भानजे की तीर मारकर हत्या कर दी।सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, रिमार ग्राम पंचायत के दरेन डोगरा टोला में रहने वाले बिहारी बैगा (45) और उसके भानजे दलश बैगा (32) ने एकसाथ भोजन किया और शराब पी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर जब भानजा दलश कमरे से बाहर भागने लगा, तभी मामा बिहारी ने घर में रखे धनुष से उसके सीने में तीर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मामा मौके से फरार हो गया।
जानवरों के कारण लोग रखते हैं तीर

लोगों के अनुसार, डोगरा टोला जंगली इलाका है। यहां जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। इसी कारण ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए घरों में धनुष-तीर रखते हैं। जंगली सूअर भी अकसर खेतों को नुकसान पहुंचाते हैं। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां डॉक्टरों ने उसके सीने से तीर को निकाला।

हत्या की वजह अभी पता नहीं चली

सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चली है, क्योंकि घटना के तुरंत बाद से आरोपी फरार है। आरोपी बिहारी बैगा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us