सीमा सिंह शहडोल – महाकुंभ का आज 12वां दिन है। अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज से महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री बैन कर दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो का आयोजन होगा। डिप्टी CM केशव मौर्य भी आज महाकुंभ में रहेंगे।
संगम तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं। इसके चलते नावों का संचालन दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे नोज पर भीड़ कम हो सके।
गोल्डन बाबा के नाम से प्रसिद्ध महामंडलेश्वर अरुण गिरी के शिष्य ने उन्हें 251 किलो सोने का सिंहासन भेंट किया। अरुण गिरी आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर हैं, जिन्हें अवधूत बाबा भी कहा जाता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा पहुंची हैं। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान ममता ने संतों जैसे भगवा कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला लटकाया हुआ था।
3 तस्वीरें देखिए-



महाकुंभ में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमनदीव और लक्षद्वीप के शिविर का उद्घाटन किया गया। कुंभ मेला में ये शिविर प्रदेश सरकार के आमंत्रण पर स्थापित किए गए हैं। उद्घाटन कमिश्नर विजय विश्वास पंत और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने किया। इस पवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया है। यह शिविर सेक्टर 7 कैलाशपुरी मार्ग पर स्थापित किया गया है।आज 2 बजे तक 45.34 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया
महाकुंभ का 12वां दिन है। आज 2 बजे तक 45.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 10.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।







