SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » चुनाव प्रचार करने ओखला पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मोदी और केजरीवाल एक ही सिक्के के दो पहलू

चुनाव प्रचार करने ओखला पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मोदी और केजरीवाल एक ही सिक्के के दो पहलू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  सीमा सिंह शहडोल –  AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत अंतर नहीं है। ओखला सीट से AIMIM उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा- “मोदी और केजरीवाल भाई जैसे हैं, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों आरएसएस की विचारधारा से निकले हैं, एक इसकी शाखा से और दूसरा इसकी संस्थाओं से।

ओवैसी ने कहा- अगर अरविंद केजरीवाल इस देश में जमानत पा सकते हैं और छह महीने बाद चुनाव लड़ सकते हैं, तो हम शिफा को जेल के अंदर से जिताएंगे।

ओवैसी ने शाहीन बाग भी गए। उन्होंने जनता से ताहिर-शिफा को वोट देने की अपील की। ताहिर हुसैन जब जेल गए, तब वे AAP के पार्षद थे। पिछले साल दिसंबर में वे AIMIM में शामिल हुए थे।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मुस्तफाबाद से ताहिर हुसैन और ओखला से शिफा-उर-रहमान को मैदान में उतारा है। दोनों 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों में जेल में हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में स्टंप और क्लीन बोल्ड होने जा रहे हैं। दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ हवा और स्वच्छ यमुना की जरूरत है।

ठाकुर ने कहा कि AAP के लोग महिला विरोधी हैं और वे दिल्ली की महिलाओं को धोखा देते हैं। यहां तक ​​कि मौजूदा सीएम के लिए भी AAP के होर्डिंग्स में कोई जगह नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने पहले आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 570 मामले दर्ज किए

दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 570 मामले दर्ज किए और 19,065 लोगों को गिरफ्तार किया। ये मामले 7 जनवरी से 23 जनवरी के बीच दर्ज किए गए।

दिल्ली पुलिस ने 1.3 करोड़ रुपए से ज्यादा की 46,682 लीटर शराब जब्त की। वहीं, 284 बिना लाइसेंस वाले हथियार और 394 कारतूस जब्त किए।

पुलिस ने 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की 110.53 kg ड्रग्स और 1200 से अधिक इंजेक्शन भी जब्त किए। साथ ही करीब 5.29करोड़ रुपए नगद के साथ ही 37.39kg चांदी जब्त की।

आतिशी बोलीं- भाजपा और दिल्ली पुलिस केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा – भाजपा और दिल्ली पुलिस जुगलबंदी करके पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।

बार-बार दिल्ली पुलिस और भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान लेने की कोशिश कर रही है, इस वजह से उन्हें पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी दी गई थी। भाजपा ने चुनाव से 10 दिन पहले साजिशन केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस हटा दी। CM आतिशी ने ये बाते शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

आतिशी ने कहा कि 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे केजरीवाल पर हमला हुआ। 30 नवंबर को केजरीवाल मालवीय नगर में केजरीवाल पर हमला किया गया। 18 जनवरी को नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके। कालीबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की।

इन सभी मामलों में दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे भाजपा और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी बार-बार सामने आई। आज तक किसी भी Z प्लस सिक्योरिटी से प्रोटेक्ट व्यक्ति को ऐसे हमले का सामना नहीं करना पड़ा है। हमलों के बाद भी पुलिस सामने न आई हो।

AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पहले ही दिल्ली चुनाव में AAP को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वह आज मेरे आवास पर आए, मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

केजरीवाल ने कहा कि AAP ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ी है। इसी वजह से बेनीवाल ने हमें अपना समर्थन दिया।AAP ने केजरीवाल पर हुए हमलों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की

AAP के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व CM केजरीवाल पर हुए हमलों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना के लिए जो वादे किए थे, उन्होंने खुद कहा था कि वह नदी में डुबकी लगाएंगे, आज लोग उन्हें याद दिला रहे हैं। आज दिल्ली में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ है। बुजुर्ग चलने में असमर्थ हैं। यह दिल्ली की भयावह स्थिति है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन, VIP संस्कृति और भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर शुरू हुई AAP पार्टी अब गुंडों, माफियाओं और अपराधियों की पार्टी बन गई है। AAP के नेता VIP संस्कृति का शिकार हो गए हैं।

चुघ ने कहा- जिस तरह से AAP विधायक का बेटा बिना हेलमेट के मोटरसाइकिलों पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पुलिसकर्मियों को धमकाया जा रहा है, उससे साफ है कि आप अपनी छवि खो चुकी है।

25 जनवरी को दिल्ली में शाह की 2 चुनावी रैली और 1 रोड शो 

गृह मंत्री अमित शाह 25 जनवरी को दिल्ली की राजौरी गार्डन और त्रिनगर विधानसभा में चुनावी रैली करेंगे। वहीं, आदर्श नगर विधानसभा में रोड शो करेंगे।

केजरीवाल बोले- योगी की बात से  100% सहमत, दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- कल योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मैं उनकी बात से 100% सहमत हूं। दिल्ली के लोग उनकी बात से 100% सहमत हैं। दिल्ली में गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं। गैंगस्टरों के 11 ग्रुप हैं जिन्होंने दिल्ली को 11 हिस्सों में बांट रखा है। पूरी दिल्ली में दहशत का माहौल है, लोग बहुत डरे हुए हैं।

कल योगी ने एक अच्छा मुद्दा उठाया। योगी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया है। मुझे नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है या नहीं। अगर ऐसा है, तो मैं योगी जी से कहना चाहूंगा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था सीधे अमित शाह के अधीन आती है। वे देश के गृह मंत्री हैं। मैं योगी जी से आग्रह करना चाहूंगा कि वे अमित शाह के साथ बैठें और उन्हें समझाएं कि कानून व्यवस्था कैसे काम करती है, उनके साथ बैठें और उनका मार्गदर्शन करें। केजरीवाल ने ये बात शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।

केजरीवाल ने कहा- अमित शाह के पास कानून व्यवस्था को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं है। वह विधायकों को लुभाने, पार्टियों को तोड़ने और देश भर में सरकारें गिराने में व्यस्त हैं।

नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे उत्तर प्रदेश सरकार और CM योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में करोड़ों लोगों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने जो कहा वो किया।

वर्मा ने कहा – पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने बार-बार कहा कि अगर वे 2025 तक यमुना को साफ नहीं कर सकते, तो उन्हें वोट न दें। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि वह आज वोट कैसे मांग रहे हैं।

दीक्षित बोले-  हर जगह सांप्रदायिकता लाना ओवैसी का काम

AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा- हर जगह सांप्रदायिकता लाना ओवैसी का काम है। वह सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली, ओखला और अन्य जगहों पर चुनाव के समय माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

दीक्षित ने कहा- भाजपा ने भी सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली में यह कामयाब नहीं हुआ। असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली में कांग्रेस की जीत से भी डरते हैं।

BJP का आरोप- जिसने यमुना साफ करने का वादा किया, उसने और प्रदूषित किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने इसे साफ करने की कसम खाई थी, उसने नदी को और प्रदूषित ही किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us