SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त:देवलौंद पुलिस ने चालक और मालिक पर किया केस दर्ज

शहडोल में अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त:देवलौंद पुलिस ने चालक और मालिक पर किया केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  सीमा सिंह,शहडोल- शहडोल जिले की देवलोंद पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोखरा टोला बुढ़वा के पास अवैध रेत खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मंगलवार को कार्रवाई में पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक की पहचान आशू द्विवेदी (19) पिता भगवानदास द्विवेदी निवाली धरी नंबर 2 परौहन टोला का निवासी है। वाहन के मालिक गोलू सोनी बुढ़वा के रहने वाले हैं। दोनों ही आरोपी रेत के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। थाना प्रभारी ने बताया कि

” पिछले तीन दिनों में यह तीसरा मामला है, जब अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। सभी मामलों में चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us