SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » धनपुरी पुलिस ने खेत से 2 टन कोयला किया जब्त:शहडोल में जमीन में मिला अवैध कोयला, आरोपी को हिरासत में लिया

धनपुरी पुलिस ने खेत से 2 टन कोयला किया जब्त:शहडोल में जमीन में मिला अवैध कोयला, आरोपी को हिरासत में लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक खेत से जमीन में दफन 2 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बंडी का रहने वाला पिंटू सोनी अपने खेत में अवैध कोयले का भंडारण कर रहा था। आरोपी ने कोयले को पकड़े जाने से बचने के लिए जमीन में करीब 5 फीट की गहराई में छिपा रखा था।

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि

“ मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। शुरुआत में कुछ नहीं मिला, लेकिन बारीकी से तलाशी लेने पर जमीन में दफन कोयला मिला। पुलिस ने मौके से अवैध कोयला जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us