SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » 18 साल की युवती संग 42 साल के शख्स का खेत में मिला शव, पास में मिली बंदूक; मचा हड़कंप……..

18 साल की युवती संग 42 साल के शख्स का खेत में मिला शव, पास में मिली बंदूक; मचा हड़कंप……..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 17 Jan 2025 . Saniya Ansari

यूपी के आगरा जिले में 42 साल के एक शख्स और 18 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव खेत में मिला। वहीं शवों के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई है।
जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खैरागढ़ के बुंदपुरा गांव में एक खेत से दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वहीं दोनों का शव देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक 42 साल का पुरुष, जबकि एक 18 साल की युवती बताई जा रही है। दोनों शवों के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि मामला क्या है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक शख्स शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी।

सिर पर मिले गोली के निशान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा, “प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि विनय परमार नामक व्यक्ति ने बुधवार को पहले महिला को और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।” पुलिस के मुताबिक नगला कमाल निवासी 42 वर्षीय विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां 18 वर्षीय महिला भी रहती थी। पुलिस ने बताया कि उनके शव दोपहर करीब तीन बजे खेत में मिले, जिनके सिर पर गोली के निशान थे। परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी मिली।

 

शादीशुदा का शख्स

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को  मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि परमार शादीशुदा था, जबकि महिला अविवाहित थी। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों के पास पड़ी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सभी सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us