SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध हिरासत में:2 घंटे से पूछताछ जारी; डॉक्टर बोले- रीढ़ की हड्डी से 2 मिमी दूर था चाकू

सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध हिरासत में:2 घंटे से पूछताछ जारी; डॉक्टर बोले- रीढ़ की हड्डी से 2 मिमी दूर था चाकू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल-  एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमले के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस करीब 2 घंटे से संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

इस केस में गुरुवार को भी एक संदिग्ध की CCTV फुटेज सामने आई थी, जो सैफ के घर में 15 जनवरी की रात ढाई बजे नजर आया था। इसके बाद एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें एक संदिग्ध बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास नजर आया था। अभी यह साफ नहीं है कि दोनों संदिग्ध एक ही हैं।

सैफ की सेहत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। हॉस्पिटल के चीफ न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को आइसीयू वार्ड से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल सैफ पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं।

डॉ. उत्तमानी ने बताया कि सैफ हॉस्पिटल के अंदर बिना स्ट्रेचर के खुद चलकर आए थे। उस दौरान उनके साथ तैमूर भी मौजूद थे। डॉक्टर्स ने कहा- एक्टर की रीढ़ की हड्डी चाकू के हमले से 2 मिमी. से बच गई, वरना ज्यादा दिक्कत आ सकती थी। चाकू का टुकड़ा निकाल लिया गया है।

सैफ पर 15 जनवरी की रात ढाई बजे घर में घुसकर हमला किया गया था।

सैफ पर हमले से जुड़ी 3 फुटेज

15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता संदिग्ध। - CCTV फुटेज
15 जनवरी की रात सैफ के घर की सीढ़ियों से नीचे उतरता संदिग्ध। – CCTV फुटेज

घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे में हुई

ये घटना सैफ-करीना के बच्चों तैमूर-जेह के कमरे की है। कमरे में उनकी हाउसकीपर अरियामा फिलिप उर्फ लीमा मौजूद थी, जिसे एक अज्ञात शख्स ने पकड़ लिया। उनकी चीखने की आवाज सुनकर सैफ बच्चों के कमरे में पहुंचे थे। सैफ को देखते ही अज्ञात शख्स ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान घायल हुई हाउसकीपर को भी लीलावती अस्पताल ले जाया गया है।

मेड ने बताया- हमलावर ने नैनी से एक करोड़ की मांग की

पुलिस ने बताया कि सैफ के घर से 3 हाउस मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान, हाउस मेड ने पुलिस को बताया कि उसे बाथरूम के पास अचानक कोई परछाई नजर आई उसे लगा कि करीना शायद अपने छोटे बेटे को देखने आए होगी, लेकिन उन्हें बाद में शक हुआ तो वह आगे गई। अचानक एक व्यक्ति ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा।

इस बीच दूसरी मेड भी आ गई। इस दौरान हमलावर ने बच्चों की देखभाल करने वाली मेड (नैनी) से एक करोड रुपए की डिमांड की। इस दौरान सैफ अली खान भी वहां पहुंचे और उन्होंने जब देखा तो अज्ञात आरोपी और सैफ के बीच हाथापाई हुई।

मेड ने अपने बयान में बताया कि हमले के वक्त घर में 3 महिला और 3 पुरुष नौकर थे। इब्राहिम और सारा अली खान भी इसी बिल्डिंग में आठवीं मंजिल पर रहते हैं। हमले के बाद वह ऊपर आए और सैफ अली खान को लेकर ऑटो में अस्पताल गए। घर पर कोई भी ड्राइवर मौजूद नहीं था। ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक वाहन किसी को चलाना नहीं आता था, इसलिए ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे।

सैफ-करीना की मेड को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया था।
सैफ-करीना की मेड को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की 20 टीमें जांच कर रहीं

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने हमलावरों की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने भी केस के इन्वेस्टिगेशन के लिए भी टीमें गठित कर दी हैं। क्राइम ब्रांच जांच के लिए सैफ के घर भी पहुंच चुकी है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी टीम का हिस्सा हैं।

करीना ने मीडिया से कहा- अटकलें लगाने से बचें

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह हमारे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण दिन है। हम इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में मैं मीडिया और पत्रकारों से अनुरोध करती हूं कि वे अटकलें लगाने और कवरेज करने से बचें। हालांकि हम आपकी चिंता और सहायता की सराहना करते हैं। निरंतर जांच और लगातार पीछा करने से हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम भी है। मैं आपसे प्रार्थना करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें। हमें स्पेस दें ताकि हम इस मुश्किल समय का सामना कर सकें।’

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us