SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » महाकुंभ में राहुल-प्रियंका गंगा स्नान करेंगे:मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, राजनाथ सिंह ने बुलाई सेना की बैठक

महाकुंभ में राहुल-प्रियंका गंगा स्नान करेंगे:मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु आएंगे, राजनाथ सिंह ने बुलाई सेना की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह,शहडोल- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा महाकुंभ में हिस्सा लेने आ रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। सेवादल से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया- राहुल के कार्यक्रम का शेड्यूल अभी नहीं आया है। वे संगम में स्नान करेंगे और साधु-संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।

कल यानी शनिवार को योगी संगम पहुंचेंगे। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की तैयारियों का जायजा लेंगे। मौनी अमावस्या पर सरकार का अनुमान है कि 8-10 करोड़ श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। इससे पहले कल रक्षा मंत्री राजनाथ सेना के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे।

महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। दोपहर 12 बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक टोटल 7 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं।

अखिलेश के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में कहा- उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं, विदेश से भी लोग पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us