IMD के मुताबिक, 11 जनवरी को नर्मदापुरम, शिवपुरी, हरदा, बैतूल, गुना, अशोकनगर और बुरहानपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है. वहीं ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, सतना, विदिशा, सागर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
इसके अलावा 12 जनवरी को जबलपुर, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, दमोह, कटनी, उमरिया, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा और बैतूल में बारिश के आसार हैं.