SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » हरियाणा में शनिवार को बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में पड़ सकते हैं ओले, घना कोहरा भी करेगा परेशान……

हरियाणा में शनिवार को बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में पड़ सकते हैं ओले, घना कोहरा भी करेगा परेशान……

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Haryana . 11 Jan 2025 . Saniya Ansari

हरियाणा में अगले 20 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओले भी पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर घना कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा।

हरियाणा के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 और 13 जनवरी को रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। प्रदेश 13 जनवरी तक लोगों को घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

प्रदेश में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, हिसार में चार डिग्री, करनाल और सिरसा में पांच डिग्री और रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट की वजह से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से अभी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

 

 शनिवार को बारिश की संभावना

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी यानी शनिवार को हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दक्षिण हरियाणा के इलाकों में ओलावृष्टि भी पड़ सकती है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

पंजाब में भी पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

बता दें कि पंजाब में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। फाजिल्का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार और करनाल में भी कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में यह 5.4 डिग्री, पठानकोट में 4.2 डिग्री, बठिंडा, में 5.4 डिग्री और फरीदकोट और गुरदासपुर जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us