सीमा सिंह,शहडोल-शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने साइबर फ्रॉड रोकने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए पहल की है। उन्होंने जिले के 15 थानों और तीन पुलिस चौकियों के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गांव-गांव को जोड़ने का काम शुरू किया है।
अब तक 524 व्हाट्सप ग्रुप बनाये जा चुके है जिनमे 1.25 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके है। हर ग्रुप में बीट प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक एडमिन के रूप में शामिल है। खास बात यह हैं की एसपी श्रीवास्तव स्वयं भी इस ग्रुप में जुड़े है। पुलिस का यह नवाचार न केवल साइबर अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो रहा हैं,बल्कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक है। क्या हो रहा हैं ग्रुप में
- साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी साझा करती है।
- सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता विडिओ भेजती है।
- महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल प्रसारित करती है।
- ग्रामीणों से सीधा संवाद करती हैं. सायबर फ्रॉड की रोकथाम की योजना – पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया की सायबर फ्रॉड इन दिनों सबसे बड़ी समस्या हैं,इससे निपटने के लिए आमजनो में जागरूकता लाना ही सबसे जरूरी है। बनाये गए व्हाट्सप ग्रुपो में प्रतिदिन एक या उससे अधिक जागरूकता सम्बन्धी विडिओ डाले जा रहे हैं,उन्हें आमजन स्थानीय ग्रुप में सेयर भी कर रहे है।







