SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सरेआम गैंगवॉर से दहली राजधानी दिल्ली, संगम विहार में हुई खौफनाक वारदात…….

सरेआम गैंगवॉर से दहली राजधानी दिल्ली, संगम विहार में हुई खौफनाक वारदात…….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 06 Jan 2025 . Saniya Ansari

राजधानी दिल्ली से गैंगवॉर की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली के संगम विहार इलाके में गैंगवॉर की खौफनाक वारदात हुई है।

Delhi: संगम विहार में कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी  वारदात - Murder Police Arrested Delhi Police Special Cell looting cctv Sangam  Vihar lclar - AajTak

 

राजधानी दिल्ली बीती रात को गैंगवॉर से दहल उठी है। गैंगवॉर की ये घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संगम विहार में बीती रात हुई गैंगवॉर में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस गैंगवॉर के मामले के बारे में सबकुछ।

युवक को गोली मारी गई

राजधानी दिल्ली के संगम विहार में हुए गैंगवार में नासिर नाम के एक युवक को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गोली नासिर की गर्दन में लगी है। आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिवार के लोगों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया। परिजन और दूसरे लोगों ने हमलावर साहिल और राहुल से पिस्टल छीन ली। दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया।

 

दो की हालत गंभीर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगवॉर में राहुल को पैर के अलावा कई जगहों पर फैक्चर आए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि नासिर व साहिल की हालत बहुत ही गंभीर है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us