Madhya Pradesh . 04 Jan 2025 . Saniya Ansari
एमपी की शहडोल जिले में पुलिस ने चंदन की तस्करी कर रहे 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की लग्जरी कार से 1 क्विंटल चंदन और एक देशी कट्टे के साथ 7 जिंदा कारतूस बरामद किया है। तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
शहडोल जिले की बुढार पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चंदन की तस्करी करने वाले 4 तस्कर मुकेश कचेर, जागेश्वर सिंह मार्को, मुन्ना महरा, कैलाश बाबू राठौर, को गिरफ्तार किया है। फिल्म ‘पुष्पा’ में जिस तरह से चंदन की तस्करी दिखाई गई थी। ठीक उसी तरह से डिंडोरी जिले के गाड़ा सरई चन्दन घाट से चंदन की तस्करी की जा रही थी।
एमपी पुलिस के सामने फेल हुए ‘पुष्पा’
गुरुवार की रात जिले की बुढ़ार पुलिस को गस्त के दौरान सिल्वर कलर की मारुति जेन कार MP-18C-0523 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, कार के ड्राइवर ने कार को नहीं रोका बल्कि उसे तेजी से भगा कर ले जाने लगा। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रुकवाया गया। कार की जांच की गई तो उसमें चंदन की लकड़ी सहित लकड़ी को काटने की आरी ब्लेड सहित अन्य ओजार मिले। कार में बैठे 4 लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा और 7 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर बुढ़ार थाने ले आई और कार सहित चंदन की लकड़ी को जप्त कर लिया।
लग्जरी कार में चंदन की तस्करी
शहडोल एएसपी अभिषेक दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार में चन्दन के लकड़ी की ले जाने की सूचना पर बुढार पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से लगभग 31 इंच एव उससे छोटे चन्दन की लकड़ी के टुकडे जप्त हुए है। एक कट्टा , 8 एमएम के7 जिंदा कारतूस ,आरी ब्लेड सहित अन्य हथियार भी जप्त हुए है। चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारो के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।







