SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल: ​​​​​​​झींक बिजुरी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:दुकान का ताला तोड़ घुसे थे चोर; कुछ नहीं मिला तो दरवाजा चुराया

शहडोल: ​​​​​​​झींक बिजुरी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:दुकान का ताला तोड़ घुसे थे चोर; कुछ नहीं मिला तो दरवाजा चुराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह ,शहडोल-      दो दिनों पहले हुई चोरी के मामले में जैतपुर थाने की झींक बिजुरी पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेमरिहा गांव में चोरों ने एक बंद दुकान का दरवाजा और अन्य सामान चोरी कर लिया था।पुलिस ने बताया की दुकान बंद थी चोरो ने दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो उन्हें चोरी करने के लिए कुछ भी नहीं मिला तो चोर ने दुकान का दरवाजा ही ले उड़े हलाकि पुलिस ने तत्परता दिखाई मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने दो दिनों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दरवाजा भी चोरो के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर लिया है सुरेश यादव जब अगली सुबह अपनी दुकान पहुंचे तो उन्हें दुकान का दरवाजा ही गायब मिला सुरेश यादव ने मामले की शिकायत झींक बिजुरी पुलिस से की सुरेश ने बताया की उनकी दुकान काफी दिनों से बंद है जिसके वजह से दुकान के अंदर कोई सामान नहीं है चोरो को कुछ सामान नहीं मिला तो दरवाजा ही ले उड़े

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us