SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Nashik Murder: बाप-बेटे ने मिलकर पड़ोसी की हत्या की, फिर कटा सिर लेकर पुलिस के पास पहुंच गए…..

Nashik Murder: बाप-बेटे ने मिलकर पड़ोसी की हत्या की, फिर कटा सिर लेकर पुलिस के पास पहुंच गए…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Maharashtra . 02 Jan 2025 . Saniya Ansari

महाराष्ट्र के नासिक से हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक पिता पुत्र ने पड़ोसी की हत्या कर दी. इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर पुलिस के पास पहुंच गए. बेटी को भगाने में मदद करने के शक में उन्होंने पड़ोसी को मार डाला.

महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक खबर पढ़कर देशभर के लोग हैरान रह गए. बाप और बेटे ने मिलकर अपने पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में मृतक का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस के सामने पहुंच गए. उन्होंने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इन्होंने ऐसा क्यों किया, बाद में पता चला.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि यह घटना बुधवार सुबह डिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति के बेटे की उम्र की पुष्टि अभी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि सुरेश बोके (40) और उसके बेटे ने अपने पड़ोसी गुलाब रामचंद्र वाघमारे (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us