Madhya Pradesh . 23 Dec 2024 . Saniya Ansari
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के असिस्टेंट मैनेजर कनीराम मंडलोई के घर सहित 5 ठिकानों पर छापा मारा है। इंदौर और धार के मानपुर में इस मामले में कार्रवाई जारी है। शुरुआती जांच में ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिलने की सूचनाएं सामने आ रही हैं।
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के असिस्टेंट मैनेजर कनीराम मंडलोई के ठिकानों पर छापा मारा। छापे की यह कारर्वाई मानपुर और धार के साथ एक साल पांच स्थानों पर चल रही है।
जांच के दौरान असिस्टेंट मैनेजर के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असिस्टेंट मैनेजर कनीराम मंडलोई और इनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को मिली थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम जांच के लिए इनके ठिकानों पर पहुंची है।







