SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Delhi Weather:डराने लगा दिल्ली-NCR का मौसम, सांस फुला रहे प्रदूषण के बाद कोहरे ने भी घटाई विजिबिलिटी….

Delhi Weather:डराने लगा दिल्ली-NCR का मौसम, सांस फुला रहे प्रदूषण के बाद कोहरे ने भी घटाई विजिबिलिटी….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 19 Dec 2024 . Saniya Ansari

 मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा. इसके अलावा एयर क्वॉलिटी भी खतरनाक स्तर पर पहुंची हुई है. कई जगहों पर AQI 450 के आंकड़े को पार कर गया है.

After Suffering Longest Cold Wave In 10 Years, Delhi Gets Slight Relief  Today. Check IMD Forecast Here

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी  किया है. साथ ही शनिवार को यैलो अलर्ट की बात कही है. मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को सुबह राजधानी के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. डिपार्टमेंट ने कहा कि दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा और गुरुवार व शुक्रवार को शाम के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

गुरुवार को सुबह 2.30 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 448 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. पिछले कुछ दिनों में कम तापमान और कम हवा की रफ्तार की वजह से वायु गुणवत्ता खराब हो गई है, जिससे प्रदूषकों के फैलाव में बाधा आ रही है. बुधवार रात 11 बजे दिल्ली का AQI खतरनाक स्तर को भी पार कर गया और यह 450 दर्ज किया गया. बुधवार को शाम 4 बजे शहर का 24 घंटे का औसत AQI 433 था, जबकि पिछले दिन यह 379 दर्ज किया गया था.

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us