SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » Delhi: आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने नीतीश-नायडू को लिखा पत्र….

Delhi: आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने नीतीश-नायडू को लिखा पत्र….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 19 Dec 2024 . Saniya Ansari

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह का बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि भाजपा की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है। देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
Delhi Elections: Arvind Kejriwal May Face Off Against Former Chief  Ministers Sons From Home Turf
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीआर आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी आक्रामक हो गई है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा है।

केजरीवाल ने लिखा, ‘गृहमंत्री का बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि भाजपा की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है। देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये बयान देने के बाद अमित शाह जी ने माफी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया।’

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान बल्कि बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा बाबासाहेब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनका यह कहना कि “आम्बेडकर-आम्बेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है’,न केवल अपमानजनक है बल्कि बीजेपी की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है।’

दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे लिखा, ‘बाबासाहेब के बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर भाजपा ने कैसे किया? इस से देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये बयान देने के बाद अमित शाह जी ने माफी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया। प्रधान मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी के बयान का समर्थन किया। इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहेब को चाहने वाले अब भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। बाबा साहेब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। भाजपा के इस बयान के बाद लोग चाहते हैं कि इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें। ‘

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us