SUBSCRIBE NOW

Home » ई पेपर » पहले सबरीमाला पहाड़ की चढ़ाई की, फिर नीचे लगा दी छलांग, अय्यपा मंदिर में श्रद्धालु ने की आत्महत्या….

पहले सबरीमाला पहाड़ की चढ़ाई की, फिर नीचे लगा दी छलांग, अय्यपा मंदिर में श्रद्धालु ने की आत्महत्या….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Kerala . 17 Dec 2024 . Saniya Ansari

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या करने वाले मृतक श्रद्धालु की पहचान हो गई है। वह तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले का रहने वाला था।
अयप्पा मंदिर में श्रद्धालु ने की आत्महत्या- India TV Hindi

केरल के पत्तिनमथिट्ठा जिले के सबरीमाला के प्रसिद्ध अय्यपा मंदिर में एक श्रद्धालु ने आत्महत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले के जगन संपत के रूप में हुई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई।

 

पहले चढ़ाई की फिर लगाई छलांग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को जगन संपत ने सबरीमाला पहाड़ की चढ़ाई की थी। इसके बाद मंदिर परिसर में बने घी अभिषेक काउंटर की छत से उन्होंने अचानक छलांग लगा दी।

 

खुदकुशी के कारणों का नहीं चला पता

नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत मंदिर प्रबंधन को अलर्ट किया। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन अधिक खून बह जाने के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई है। खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सबरीमाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us