Madhya Pradesh . 09 Nov 2024 . Saniya Ansari

Shahdol: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 नवम्बर को शहडोल जिले में आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यकर्म के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री जिले में आयोजित विभिन्न कार्यकर्मो में शामिल होंगे। शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियो के परिपेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विराट सभागार में तैयारियो की समीक्षा की और अधिकारियो की आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में अध्यक्ष कॉल विकास प्राधिकरण रामलाल रोटल, विधायक जैतपुर जयसिंघ मरावी, विधायक जयसिंघ नगर मनीषा सिंह, विधायक ब्योहारी शरद कॉल, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतिक, मुख्या कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर. अंजली, समाजसेवी कमलप्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








