SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » यूपी में वकीलों की हड़ताल; गाजियाबाद में वकील धरने पर बैठे, झांसी में कामकाज ठप; CM के नाम ज्ञापन सौंपा…..

यूपी में वकीलों की हड़ताल; गाजियाबाद में वकील धरने पर बैठे, झांसी में कामकाज ठप; CM के नाम ज्ञापन सौंपा…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 04 Nov 2024 . Saniya Ansari

दिल्ली से सटे गाजियाबाद ्में बीते दिनों जिला कोर्ट में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। गाजियाबाद ही नहीं झांसी में भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

गाजियाबाद कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश के सभी जिलों के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गाजियाबाद में जिला बार एसोसिएशन का मुख्य गेट धरना स्थल बनाया गया है। जहां पर सभी धरना दे रहे हैं। कोर्ट की तरफ आने वाले सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

झांसी में वकीलों की हड़ताल जारी
गाजियाबाद की जिला जज कोर्ट से दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर के आमला को लेकर हुऐ विवाद के वाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी अफसरों पर करवाई की मांग को लेकर आज जिला अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us