श्रेया न्यूज़
नवनिर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि हमने मंदिर बनाया है। दरअसल, उन लोगों ने मंदिर नहीं बनाया, बल्कि मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया गया है। राम को लाने की बात करना बहुत ही हास्यास्पद है।
अयोध्या• 07Jun 2024 / 12:01pm• padma mishra

भाजपा की खुल गई पोल
अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि हमने मंदिर बनाया है। दरअसल, उन लोगों ने मंदिर नहीं बनाया, बल्कि मंदिर कोर्ट के आदेश पर बनाया गया है। राम को लाने की बात करना बहुत ही हास्यास्पद है, राम को लाने वाली बीजेपी नहीं है, राम अनादि काल से हैं, राम सबके हैं, वह सबके रोम-रोम में हैं, ये राम के नाम पर व्यापार करने वाले, राम के नाम पर भ्रम फैलाने वाले लोग हैं। ये राम के नाम पर देश को बर्बाद-तबाह करने, देश को बेचने वाले लोग हैं। इनकी पोल खुल गई है। अब कुछ बचा नहीं है।
‘अयोध्या से भाजपा के पतन की शुरुआत’
अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि अयोध्या से भाजपा के पतन की शुरुआत हुई है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा चली है। लेकिन, भाजपा ने उनकी मर्यादा को विखंडित करने का काम किया है। हमारी जीत और उनकी हार के कई कारण हैं। मतदाताओं का हम पर भरोसा और विश्वास था। पिछले दस साल के दौरान भाजपा के सांसद ने कोई काम नहीं किया। जनता के विकास और भलाई के लिए कोई काम नहीं किया गया। लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हमारा प्रयास ही नहीं, बल्कि संकल्प है।







