SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP Weather : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बदलेगा MP का मौसम, मानसून के पहले होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बदलेगा MP का मौसम, मानसून के पहले होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

जबलपुर• 05 Jun 2024 / 02:34 pm• padma mishra

mp weather
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम में फिर बदलाव हुआ है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। वहीं खजुराहो, छतरपुर और निवाड़ी यानी बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में लू का असर देखने को मिला। विंध्य की उमरिया में सबसे गर्म रात रही। बता दें कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) फिर से एक्टिव हो गया है।
बता दें कि, साऊथ-वेस्ट में मानसून अरब सागर,गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में पक्षिमी विक्षोम ईरान के ऊपर एक्टिव है। इधर दक्षिण गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। जिस वजह से मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चलने का अनुमान है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us