SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » Lok Sabha Election Results 2024: बहरामपुर में चली Yusuf Pathan की हवा, एक साथ कांग्रेस-बीजेपी नेताओं को पटखनी

Lok Sabha Election Results 2024: बहरामपुर में चली Yusuf Pathan की हवा, एक साथ कांग्रेस-बीजेपी नेताओं को पटखनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
Lok Sabha Election Results 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने कांग्रेस के अधर रंजन चौधरी और BJP के निर्मल कुमार साहा को हराकर बहरामपुर सीट पर जीत पक्की की।

नई दिल्ली• 05 Jun 2024 / 12:38 pm• padma mishra.

yusuf pathan wins baharampur
Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है और NDA की सरकार अब तक पूर्ण बहुमत हासिल करती दिख रही है। हालांकि पश्चिम बंगाल में क्रिकेटर्स का जलवा जारी है और कीर्ति आजाद के बाद टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने बहरामपुर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) और बीजेपी प्रत्‍याशी निर्मल कुमार साहा (Nirmal Singh Saha) को हराया।
क्रिकेट की पिच पर जिस तरह यूसुफ पठान तेजी से रनों की बारिश करते हैं, उसी तरह राजनीति की पिच पर भी वह शुरू से ही आगे नजर आए। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी को जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन यूसुफ पठान ने बाजी पलटी और 5 लाख 23 हजार वोटों से जीत सुनिश्चित की।
Yusuf Pathan को नहीं दे पाया कोई टक्कर

इस सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और भारतीय पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 85 हजार 400 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी रहे, जिनको 4 लाख 38 हजार वोट मिले। बीजेपी के प्रत्याशी निर्मल कुमार साहा को 3 लाख 70 हजार वोट मिले।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us