SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » IPL 2024: संजू सैमसन और अश्विन ने मैच रद्द होने के बाद स्पेशल फैन से मुलाकात कर जीत लिया दिल, देखें वीडियो

IPL 2024: संजू सैमसन और अश्विन ने मैच रद्द होने के बाद स्पेशल फैन से मुलाकात कर जीत लिया दिल, देखें वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
IPL 2024:
राजस्‍थान रॉयल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद राजस्‍थान के कप्तान संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन ने इंतजार कर रहे एक स्‍पेशल फैन से मुलाकात की।

नई दिल्ली•20May 2024 / 12:53 pm. paadma mishra

IPL 2024

 

IPL 2024: राजस्‍थान रॉयल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच बारिश से धुलने के चलते आरआर की टीम के साथ उसके फैंस भी काफी निराश नजर आए, क्‍योंकि अगर उनकी टीम मैच जीतती तो प्‍लेऑफ में नंबर-2 पर रहते हुए क्‍वालीफाई कर सकती थी, लेकिन ऐसा हो न सका। मैच के बाद राजस्‍थान के कप्तान संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन ने ने एक स्‍पेशल फैन से मुलाकात की, जो मैच शुरू होने का इंतजार कर रहा था। सैमसन और अश्विन ने उस नन्‍हे फैन से मैच बारिश से धुलने को लेकर माफी मांगी और सभी का दिल जीत लिया।
अब एलिमिनेटर में आरसीबी से होगी भिड़ंत

बता दें कि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स का मुकाबला एलिमिनेटर में आरसीबी से होगा। ये मुकाबला 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us