SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ऐसा क्या हुआ कि ASI मैडम को लेकर फरार हो गया सिपाही, जोरों पर चर्चाएं

ऐसा क्या हुआ कि ASI मैडम को लेकर फरार हो गया सिपाही, जोरों पर चर्चाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
चुनाव ड्यूटी के बाद महिला एएसआई और आरक्षक हुए एक साथ फरार, मंदिर में दोनों के शादी करने की चर्चाएं, IG ने दोनों को किया सस्पेंड..

ग्वालियर•May 15, 2024 / 12:21 pm• padma mishra 

constable lady ASI love story

ग्वालियर में एक सिपाही के ASI मैडम को लेकर फरार होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे लेकिन चुनाव हो गए पर दोनों वापस नहीं आए। जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इसी बीच इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो समय के साथ ही पता चल पाएगा। बहरहाल बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के कारण फरार सिपाही और महिला एएसआई को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।
सिपाही ASI मैडम को लेकर फरार

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला ASI और सिपाही की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की लेकिन चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए।

आर्य मंदिर में शादी करने की चर्चाएं

चर्चाएं हैं कि सिपाही और ASI मैडम ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। इधऱ बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के कारण IG ने दोनों पर एक्शन लिया है और दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनका ये भी कहना है कि अगर दोनों को शादी करनी थी तो उनके पास आते उन्हें जानकारी देते।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us