श्रेया न्यूज़ ,
पिता के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराना चाहता था युवक, लेडी थानेदार ने कहा ‘ तेरे बाप ने एक जूता मारा है मेरे सामने आएगा तो दो जूते मैं तुझे मारूंगी..’
रीवा•May 13, 2024 / 012:17 pm•padma mishra

पिता की शिकायत दर्ज कराना चाहता था फरियादी
बताया गया है कि पड़री गांव का रहने वाला अभय द्विवेदी नाम का युवक अपने पिता के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था। उसका कहना है कि पिता के साथ ही 5-6 लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी लेकिन उसकी रिपोर्ट थाने में नहीं लिखी गई, मेडिकल भी गलत कराया गया। फरियादी के मुताबिक जब उसने रिपोर्ट न लिखे जाने के कारण थाना प्रभारी उषा सिंह को फोन लगाया तो उन्होंने अभद्र भाषा में बात की और जूते मारने की बात कही।
टीआई ने अपनी सफाई में ये कहा..
ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद टीआई उषा सिंह सोमवंशी ने कहा है कि ऑडियो को कांट-छांट कर पेश किया गया है। फरियादी अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आया था। उसका कहना था कि पिता ने उसे पीटा है। लेकिन, मारपीट इतनी ज्यादा नहीं थी। एनसीआर भी उसे दी गई थी और जब हमने गांव में पता किया तो पता चला की दो भाइयों का कूलर में पानी डालने को लेकर विवाद हुआ था। उनके पिता प्रधान आरक्षक हैं जो छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नक्सलाइड एरिया में ड्यूटी करते हैं जो छुट्टी पर आए हुए हैं। वहीं फरियादी के पिता कामता प्रसाद द्विवेदी ने भी पुलिस में शिकायत की है बेटे आए दिन नशा करते हैं। मेरे से अनाप-शनाप पैसा मांगते हैं। उस दिन दोनों भाई आपस में झगड़े थे। दोनों को मैंने अलग किया था।







