SUBSCRIBE NOW

Home » अंतरराष्ट्रीय » वीडियो बनाने के चक्कर में विशाल एनाकोंडा के साथ पानी में तैरा शख्स, फिर जो हुआ…

वीडियो बनाने के चक्कर में विशाल एनाकोंडा के साथ पानी में तैरा शख्स, फिर जो हुआ…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
एक पल ऐसा आता है कि ऐनाकोंडा पानी में आधा डूबा कैमरा देख लेता है फिर उस तरफ आगे बढ़ जाता है…

नई दिल्ली•May 13, 2024 / 02:22 pm• padma mishra 

anaconda Viral Video

आज कल लोगों में रील (Reels) बनाने का बहुत क्रेज़ है। इसके लिए वो कई खतरों को भी गले लगा लेते हैं और फिर उनकी ऐसी रील्स करोड़ों व्यूज़ में खेल जाती हैँ। लेकिन कभी-कभी ऐसे खतरे लोगों को काफी भारी भी पड़ सकते हैं। इसलिए रील्स बनाते हुए खतरों से बचना चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक विशाल एनाकोंडा (Anaconda) का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये शख्स वीडियो बनाने के चक्कर में एनाकोंडा के साथ ही तैरने लग जाता है|
कैमरा देखकर शख्स की तरफ बढ़ा एनाकोंडा
ये जो वीडियो आप देख रहे हैं ये उसी शख्स ने शूट किया है वो भी एनाकोंडा के साथ-साथ पानी में तैर कर। ये शख्स आपको वीडियो में नहीं दिखेगा क्योंकि ये वीडियो वही शूट कर रहा है। इस कैमरे के एंगल से साफ-साफ पता चल रहा है कि एक पल ऐसा आता है कि ऐनाकोंडा पानी में आधा डूबा कैमरा देख लेता है फिर उस तरफ आगे बढ़ जाता है लेकिन वीडियो बनाने वाले शख्स की सूझ-बूझ ने खुद को उस वक्त बचा लिया। ये शख्स वीडियो बनाते-बनाते पीछे आ गया और एनाकोंडा पानी में सरसराते हुए झाड़ियों के नीचे चला गया।
ये वीडियो ब्राजील के पैंटानल वेटलैंड्स का बताया जा रहा है। इस वीडियो को sdmdiving के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा है कि पैंटानल में हरा एनाकोंडा। जंगल में इन बड़े सांपों के साथ समय बिताना, वन्य जीवन के साथ मेरे करियर का एक बड़ा सौभाग्य रहा है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us