श्रेया न्यूज़ ,
शहडोल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सभी विप्र जनों में उत्सुकता देखी जा रही थी |शहडोल| 11 may 2024. 8:30 am padma mishra
![]()
इस वर्ष भगवान परशुराम स्वामी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया का पर्व एक साथ था।
जिसको लेकर ब्राह्मण समाज काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे ,10 मई शुक्रवार को इस शुभ अवसर पर संध्याकालीन 4:30 बजे नगर की जय स्तंभ चौक से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी ,जो गांधी चौक जैन मंदिर होते हुए मोहन राम मंदिर तक गयी। जिस पर ब्राह्मण समाज जिला शहडोल के जिला अध्यक्ष वाल्मीकि गौतम द्वारा समस्त ब्राह्मण बंधुओ से उक्त शोभायात्रा में सम्मिलित थे |
सुबह से हो रहे आयोजनः
भगवान परशुराम जन्मोत्सव आज धूमधाम से पूरे जिले में मनाया जा रहा था। जिले भर में सुबह से ही कई आयोजन किए जा रहे थे । ब्राह्मण समाज और संगठनों द्वारा शोभायात्रा के साथ-साथ कई मंदिरों और चौराहों को भगवा झंडियों से सजाया गया है। वहीं शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच और प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। दूसरी तरफ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे ,और झांकियों को देखने आसपास मार्ग में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे । यह आयोजन देर शाम तक नगर में जारी था।







