SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Indore: मालू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

Indore: मालू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ ,
इंदौर भाजपा के नेता गोविंद मालू के निधन पर श्रद्धांजलि देने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
इंदौर |11 May 2024 08:36 am. padma mishra 

Indore: BJP state president arrived to pay tribute to Malu, consoled him after meeting his family members.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा उनके निवास पर गए। उन्होंने मालू के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वीडी शर्मा के साथ कई नेता मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही वे धार से लौटे थे। घर पर शाम को भोजन किया और अचानक दिल में तेज दर्द उठा था। शर्मा ने कहा कि वे लोगों से जीवंत संपर्क रखते थे और पार्टी के प्रति समर्पित थे। मालू को शुक्रवार को अनेक नेता, समाजजनों ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनू जैन, प्रेस क्लब अध्यक्षअरविंद तिवारी, इंदौर जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल आदि उपस्थित थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us